प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दो हजार 600 बिस्तरों की व्यवस्था है। यह अस्पताल करीब छह हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जा रहा है। इससे फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
प्रधानमंत्री आज ही नये चण्डीगढ में साहिबजादा अजितनगर जिले में मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह संस्थान 660 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।
होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में तीन सौ बिस्तरों वाला अस्पताल है। इसमें शल्य चिकित्सा, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जिससे कैंसर का इलाज किया जा सकेगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment