टोक्यो में विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सायना नेहवाल ने जीत के साथ शुरूआत की है। महिला सिंगल्स में आज पहले दौर में उन्होंने चीन की एनगेन यी च्युंग को हराया। महिला डबल्स में शिखा गौतम और अदिति भट्ट की जोडी तथा गायत्री गोपीचन्द और त्रीसा जौली अगले दौर में पहुंच गई हैं।
लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत और एच.एस. प्रणय पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। दूसरे दौर में लक्ष्य का सामना स्पेन के लुई पीनलवर होगा।
विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत ने आयरलैंड के एनहैत एनग्वेन को 22-20, 21-19 से हराया। अगले दौर में श्रीकांत का मुकाबला चीन के युवा खिलाड़ी झाओ युन पेंग से होगा।
एच.एस. प्रणय ने पहले दौर में ऑस्ट्रिया के लूका व्रैबर को 21-12, 21-11 से हराया। दूसरे दौर में प्रणय का मुकाबला दो बार के विश्व चैम्पियन जापान के केंतो मोमोता से होगा।
महिला डबल्स में अश्वनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंच गई है। पूजा डांडू और संजना संतोष की जोड़ी ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
मिक्स्ड डबल्स में तनिषा क्रैस्टो और ईशान भटनागर ने दूसरे दौर में जगह बना लिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment