बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विदाई भाषण के बाद विधानसभा में इसकी घोषणा की। इसके बाद सदन की कार्यवाही आज दोपहर बाद दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। अपने अभिभाषण के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया गया था जो संवैधानिक प्रावधानों के मानदंडों के अनुसार नहीं था। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई और यह स्वीकार्य नहीं है। निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदस्यों से सदन की मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध किया।
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। यह निर्णय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई पार्टी विधायकों की बैठक में लिया गया।
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार आज विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। नीतीश कुमार आज दोपहर बाद विधानसभा में अपनी सरकार के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।
243 सदस्यों की विधानसभा में सरकार के समर्थन में एक निर्दलीय सहित 164 विधायक हैं। राष्ट्रीय जनता दल के 79, जनता दल यूनाइटेड के 45, कांग्रेस के 19, वामदलों के 16 और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के 4 विधायक हैं। निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह सरकार में मंत्री हैं। इस समय विधानसभा में 241 विधायक हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment