प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार लक्षद्वीप का विकास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज दोपहर अगात्ती द्वीप पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने द्वीपों में मछुआरा समुदाय के विकास के लिए कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान की हैं।
उन्होंने कहा कि अगात्ती हवाई अड्डे के साथ स्थापित बर्फ संयंत्र से समुद्री खाद्य निर्यात और समुद्री खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास गरीबों के लिए घर, बिजली, शौचालय और अन्य सुविधाएं प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री कल द्वीपसमूह में एक हजार एक सौ पचास करोड़ रुपये की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और शिलान्यास करेंगे।