प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश में पांच हजार एक सौ करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने शि योमी जिले में दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं और तवांग में एक कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला वर्चुअल माध्यम से रखी। प्रधानमंत्री ने सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवा और अग्नि सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक हजार दौ सौ नब्बे करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।
बाद में ईटानगर के इंदिरा गांधी पार्क में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि अरुणाचल की धरती न केवल उगते सूरज की धरती है, बल्कि देशभक्ति के उफान की भी भूमि है।
अरुणाचल की ये भूमि उगते सूर्य की धरती के साथ ही देशभक्ति के उफान की भी धरती है जैसे तिरंगे का पहला रंग केसरिया है वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग केसरिया है। यहां का हर व्यक्ति शौर्य का प्रतीक है, सादगी का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज ने लोगों का जीवन आसान बनाया है। वायब्रेंट विलेज प्रोग्राम की सफलता ने लोगों का जीवन आसान बनाया है। अरुणाचल प्रदेश के भी साढे चार सौ से अधिक ऐसे बॉर्डर विलेज में तेजी आई है। वहां रोड, बिजली और इंटरनेट जैसी सुविधाएं पहुंची है। पहले बॉर्डर से शहरों की तरफ पलायन होता था, लेकिन अब बॉर्डर के गांव टूरिज्म के नए केंद्र बन रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशक में ईटानगर में काफी वृद्धि हुई है। बीते दशक में यहां टूरिस्ट की संख्या में दो गुनी वृद्धि हुई है, लेकिन अरुणाचल का सामर्थ्य नेचर और कलचर से जुड़े टूरिज्म से भी कहीं ज्यादा है। आजकल दुनिया में कांफ्रेंस और कंसर्ट टूरिज्म बहुत बढ़ रहा है। इसलिए तवांग में बनने जा रहा आधुनिक कन्वेंशन सेंटर अरुणाचल के टूरिज्म में एक नया आयाम जोड़ेगा।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment