प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू द्वारा ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ”मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।”