भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा संपन्न हो गई है। प्रधानमंत्री ने कल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के बाद कहा कि यह दिन दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह समझौता संपन्न हुआ है।
भारतीय टेक्सटाइल फुटवियर जेम्स एंड ज्वेलरी सीफूड और इंजीनियरिंग गुड्स को यूके में बेहतर मार्केट एक्सिस मिलेगा। भारत के एग्रीकल्चर प्रोड्यूस और प्रोसेस फूड इंडस्ट्री के लिए यूके की मार्केट में नए अवसर बनेंगे। भारत के युवाओं, किसानों, मछुआरों और एमएसएमी सेक्टर के लिए यह समझौता विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए ब्रिटेन सरकार का आभार व्यक्त किया।
हम एक मत हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं है। हम इस बात पर भी सहमत हैं extremist विचारधारा वाली शक्तियों को डेमोक्रेटिव फ्रीड्म का दुरूयोग नहीं करने दिया जा सकता।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद मुक्त व्यापार समझौता ब्रिटेन का सबसे बड़ा और आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण व्यापार समझौता है।
ब्रिटेन की सफल यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिन की यात्रा पर मॉलदीव पहुँच रहे हैं। नवंबर 2023 में राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के पदभार ग्रहण करने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली मॉलदीव यात्रा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment