प्रधानमंत्री मोदी कल से ओडिशा और असम के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री मोदी कल से ओडिशा और असम के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल से ओडिशा और असम के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वे कल ओडिशा के संबलपुर में 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन परियोजना के धामरा-अंगुल पाइप लाइन खंड का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना को प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा के अंतर्गत लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है, जिससे ओडिशा को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को असम जायेंगे। वे गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें कई सड़क परियोजनाएं और पुलों का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर दक्षिण एशिया उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग गलियारा के लिए सड़क संपर्क सुविधा में बढोतरी होगी।

Related posts

Leave a Comment