प्रधानमंत्री मोदी कल पहले लेखापरीक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी कल पहले लेखापरीक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 10:30 बजे सीएजी कार्यालय परिसर में पहले लेखापरीक्षा दिवस (ऑडिट) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

सीएजी संस्था की ऐतिहासिक शुरुआत और पिछले कई वर्षों में शासन, पारदर्शिता तथा जवाबदेही में इसके योगदान को रेखांकित करने के लिए लेखापरीक्षा दिवस मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर भारत के सीएजी भी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment