प्रधानमंत्री मोदी आज जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ के साथ नई दिल्‍ली में वार्ता करेंगे

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ आज दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारियों का एक उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल भी है। ओलाफ शोल्ज़ का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तौर पर स्वागत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चांसलर शोल्ज़ आज आपसी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता दोनों देशों की प्रमुख व्यावसायिक हस्तियों और कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी आधिकारियों के साथ भी संवाद करेंगे। चांसलर शोल्ज़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

यह चांसलर के तौर पर ओलाफ शोल्ज़ की पहली भारत यात्रा है। वर्ष 2011 से दि्ववार्षिक अंतर सरकारी विचार विमर्श व्यवस्था होने के बाद किसी जर्मन चांसलर की यह पहली भारत यात्रा है।

Related posts

Leave a Comment