प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। जयपुर महाखेल का आयोजन, जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सदस्य राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा 2017 से जयपुर में किया जा रहा है।
महाखेल, जिसमें इस वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, 12 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन शुरू हुआ। इस आयोजन में 450 से अधिक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और सभी 8 विधान सभा क्षेत्रों के वार्डों के 6400 से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गयी है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के महाखेल का आयोजन, जयपुर के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है और उन्हें खेल को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment