Categories: News-Headlines

अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के LG के साथ तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स के शुभंकर, थीम सॉन्ग और जर्सी को लॉन्च किया

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ जम्मू स्थित राजभवन में तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के शुभंकर, थीम सॉन्ग और जर्सी को लॉन्च किया।

लॉन्च के दौरान, अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेल खेलो इंडिया अभियान का एक हिस्सा है, जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और भारत को वैश्विक मंच पर एक उभरती हुई सॉफ्ट स्पोर्ट्स पावर बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान खेलों में युवाओं की भागीदारी को लेकर देश के लोगों की मानसिकता में काफी बदलाव आया है, जो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया अभियान, फिट इंडिया अभियान के माध्यम से संभव हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में न केवल खेल के बुनियादी ढांचे को उन्नत किया गया है, बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े आयोजनों में भाग लेने से पहले या वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित करने के बाद खिलाड़ियों के साथ समय-समय पर बातचीत के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर रहे हैं जो पहले कभी नहीं किया गया था।

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के बारे में बोलते हुए, अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले उनतीस राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों से आने वाले 1500 से अधिक खिलाड़ी न केवल जम्मू एवं कश्मीर के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेंगे बल्कि जम्मू एवं कश्मीर में पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और अधिकारी कश्मीर की सुंदरता और पिछले कई वर्षों से जम्मू-कश्मीर में आए बदलावों से मुग्ध हैं, वे जम्मू एवं कश्मीर में पर्यटन, शांति और सदभावना को बढ़ावा देने वाले ब्रांड एंबेसडर बनेंगे।

आज खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के शुभंकर, थीम सॉन्ग और जर्सी के लॉन्च पर जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को बधाई देते हुए, अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का शुभारंभ देश भर में एक संदेश भेजता है कि जम्मू एवं कश्मीर इन खेलों को देखने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है, जो एक अविस्मरणीय रोमांच और अनुभव प्रदान करते हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि यहां इन खेलों के शुभारंभ के माध्यम से युवाओं को ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए तैयार किया जा सकता है और उन्हें तैयारी करने के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं।

लॉन्च के दौरान, जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा कि पीएमडीपी के तहत, जम्मू एवं कश्मीर के प्रत्येक भाग में खेलों के बुनियादी ढांचे को उन्नत किया गया है, जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर रहा है। मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की हर पंचायत में खेल की सुविधाएं उपलब्ध हैं और विभिन्न खेल गतिविधियों में 50 लाख युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य पार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के जरिए खिलाड़ियों को आकर्षक करियर विकल्प उपलब्ध कराये जायेंगे।

जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग में इस महीने के 10 से 14 तारीख के दौरान शीतकालीन खेलों का आयोजन होगा। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है और इसका आयोजन जम्मू एवं कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर विंटर गेम्स एसोसिएशन द्वारा किया जाता है।

गुलमर्ग में होने वाले इन खेलों में देश भर के 1500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और इसमें 9 खेल स्पर्धाएं होंगी। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का पहला संस्करण 2020 में आयोजित कि या गया था और अब तक इन खेलों के दोनों संस्करणों में जम्मू एवं कश्मीर शीर्ष पर रहा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

6 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

9 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.