प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा में दियोदर के बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और कुछ की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक पारम्परिक औषधि केन्द्र की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री कल गांधीनगर में स्कूल कमान और नियंत्रण केन्द्र गए। इस अत्याधुनिक केन्द्र का नाम विद्या समीक्षा केन्द्र रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई प्रदर्शनी देखी और इसके कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर के विद्या समीक्षा केंद्र में कल शाम 2 घंटे से अधिक समय बिताया और समन्वयकों, शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत की। आज वह उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इनमें बनास डेरी के नए डेयरी परिसर का ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट, आलू प्रसंस्करण संयंत्र और किसानो के लिए बनास सामुदायिक रेडियो स्टेशन परियोजना शामिल है। दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन-जीसीटीएम की आधारशिला रखेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक- इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। जीसीटीएम दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए इस प्रकार का पहला और एकमात्र केंद्र होगा।
प्रधानमंत्री कल गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment