दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में पत्थरबाजी और आगज़नी के मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश आस्थाना ने बताया कि इनमें से आठ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। राकेश अस्थाना ने कहा कि अभियुक्तों से तीन पिस्तौल और पांच तलवार भी बरामद की गयी है। राकेश अस्थाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया, वीडियो फुटेजेस, डिजिटल एविडेंसेज इन सबको कलेक्ट करके, एनलिसिस करके इस केस की हर एंगल से तफ्तीश की जाएगी और कोशिश की जाएगी कि इसमें कोई भी आरोपी चाहें वो प्रत्यक्ष रूप से इसमें पार्टिसिपेट किया हो, या परोक्ष रूप से पार्टिसिपेट किया हो छूटे नहीं।
गृह मंत्री अमित शाह ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और कडी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इस बीच, रोहिणी की एक अदालत ने मुख्य आरोपी अंसार और असलम की पुलिस हिरासत और दो दिन के लिए बढा दी है। कल इन दोनों को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने चार अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस संवेनशील क्षेत्रों में शांति बहाल करने का प्रयास कर रही है। बडी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हिंसाग्रस्त इलाके में की गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment