प्रधानमंत्री ने 2019 में पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने 2019 में पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2019 में जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश हमारे उन बहादुर नायकों का सर्वोच्‍च बलिदान कभी नहीं भूलेगा, जिन्‍हें पुलवामा में आज के दिन हमने खो दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका साहस देश के लोगों को मजबूत और विकसित राष्‍ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

Remembering our valorous heroes who we lost on this day in Pulwama. We will never forget their supreme sacrifice. Their courage motivates us to build a strong and developed India.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2023

2019 में आज ही के दिन केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान एक आत्‍मघाती विस्‍फोट में शहीद हो गए थे। एक आत्‍मघाती हमलावर ने विस्‍फोटकों से भरी कार सुरक्षा बलों के काफिले में घुसा दी थी। यह हमला मसूद अजहर के नेतृत्‍व वाले पाकिस्‍तानी आतंकवादी गुट जैश-ए-मोहम्‍मद ने किया था।

Related posts

Leave a Comment