प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में जीत के लिए कांग्रेस को बधाई दी, कांग्रेस ने दर्ज की 136 सीटों पर जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उसकी जीत पर बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कांग्रेस पार्टी को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा को समर्थन देने वाले लोगों का भी धन्‍यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा कर्नाटक की और अधिक उत्‍साह के साथ सेवा करेगी। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने राज्‍य की 224 विधानसभा सीटों में से 136 सीटें जीत ली हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 64 सीटें जीती हैं। जनता दल-सेक्‍युलर ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की। चार सीटों पर निर्दलीय और अन्य प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की।

Related posts

Leave a Comment