प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे आज के मतदान में अपने अधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!”
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण तथा गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और गोवा में मतदान सुबह सात बजे से तथा उत्तराखंड में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। तीनों राज्यों में शाम छह बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कोविड महामारी को देखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment