Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और उत्तराखंड तथा गोवा में विधानसभा की सभी सीटों के लिए मतदान जारी

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण तथा गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश और गोवा में मतदान सुबह सात बजे से तथा उत्‍तराखंड में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। तीनों राज्‍यों में शाम छह बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कोविड महामारी को देखते हुए स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध किए गए हैं।

एक करोड़ 8 लाख पुरुष और 94 लाख महिला मतदाता आज दूसरे चरण के 69 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 586 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला कर रहे हैं। इस चरण में 23,404 मतदेय स्थल हैं और 252 आदर्श मतदान केंद्र और 127 समस्त महिला मतदान कर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है उनमें वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता आजम खान, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह, धर्म सिंह सैनी, वर्तमान मंत्री सुरेश खन्ना, बलदेव औलख, गुलाब देवी और बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन शामिल हैं। इस चरण में 9 जिलों सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और संभल में वोट डाले जा रहे हैं। आज जिन 55 सीटों पर मतदान हो रहा है पिछले विधानसभा चुनाव में उनमें से 38 पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी जबकि समाजवादी पार्टी को 15 और कांग्रेस को 2 सीटें हासिल हुई थीं।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.