प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को सम्‍बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम न्‍यूयार्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 76वें सत्र को सम्‍बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में कोविड महामारी और आंतकवाद सहित वैश्विक चुनौतियों के बारे में प्रमुखता से चर्चा होने की सम्‍भावना है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में कोविड महामारी को देखते हुए संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 75वें सत्र को वीडियो कॉफ्रेंस से सम्‍बोधित किया था।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम ग्‍लोबल सिटीजन लाइव कार्यक्रम को भी वर्चुअल माध्‍यम से सम्‍बोधित करेंगे। ग्‍लोबल सिटीजन अंतरराष्‍ट्रीय संगठन है जो अत्‍यधिक गरीबी को खत्‍म करने के लिए कार्य कर रहा है। इसके अन्‍तर्गत मुम्‍बई, न्‍यूयॉर्क, पेरिस, रियो डी जनेरो, सिडनी, लॉस एंजलिस, लागोस और सोल सहित प्रमुख शहरों में लाइव कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण अनेक सोशल मीडिया चैनलों के जरिए एक सौ बीस देशों में किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment