प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान, एफ.आर.आई में दो दिवसीय उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड को निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन, प्रदेश में निवेश करने के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सड़क, रेल, और हवाई क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है, जिससे उद्योग समूहों को राज्य में निवेश करने में आसानी होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यटन क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड में निवेश के लिए पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने देशवासियों से बाहरी देशों में विवाह कार्यक्रम का आयोजन न कर देश में विवाह करने का आह्वान करते हुए उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वैडिंग के रूप में स्थापित करने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय, देश में स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को मजबूत करने का समय है। उन्होंने कहा कि देश में निर्यात को बढ़ाने और आयात को घटाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशकों से देश के विकास के लिये क्षमता निर्माण पर सहयोग देने को कहा। उन्होंने निवेशकों से उत्तराखंड में निवेश कर राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने आशा जताई की उद्योग समूह राज्य की निवेशक हितैषी नीतियों का फायदा उठाकर उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा निवेश करेंगे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों के हाउज़ ऑफ हिमालयाज़ ब्रॉड को भी लांच किया। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड से 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने का काम तेजी से पूरा होगा। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने रोड शो किया, जिसमें स्थानीय महिलाओं द्वारा उनका पारम्परिक वेशभूषा में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के संबंध में आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस सम्मेलन में देश-विदेश से हजारों की संख्या में निवेशक और उद्योग समूह हिस्सा ले रहे हैं।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment