प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 अगस्त को गुजरात में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में खादी उत्सव को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अगले दिन सवेरे भुज में स्मृति वन स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भुज में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री, भारत में सुजुकी के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री का खादी को लोकप्रिय बनाने, खादी उत्पादों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं में खादी के उपयोग में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास रहा है। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारत में खादी की बिक्री में चार गुना वृद्धि हुई है। गुजरात में खादी की बिक्री में आठ गुना वृद्धि हुई है।