Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु में 11 नए सरकारी चिकित्‍सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तमिलनाडु में 11 नए सरकारी चिकित्‍सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के नए परिसर का भी उद्घाटन किया। चिकित्‍सा महाविद्यालयों के निर्माण पर लगभग 4 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इन में से लगभग 2 हजार 145 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और शेष राशि तमिलनाडु सरकार ने प्रदान की है।

नए चिकित्‍सा महाविद्यालय विरुधुनगर, नमक्कल, नीलगिरी, तिरुपुर, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, अरियालुर, रामनाथपुरम और कृष्णागिरी जिलों में स्‍थापित किए गए हैं।

इन चिकित्‍सा महाविद्यालयों की स्थापना देश के सभी हिस्सों में सस्ती चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के प्रधानमंत्री के प्रयास के अनुरूप है। नए चिकित्‍सा महाविद्यालयों में मेडिकल की 1 हजार 450 सीटों के लिए नामांकन होगा।

चेन्नई में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के नए परिसर की स्थापना भारतीय विरासत की सुरक्षा और संरक्षण तथा शास्त्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के के उद्देश्य से की गई है नया परिसर पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इसके निर्माण पर 24 करोड़ रुपये की लागत आई है। नये परिसर में एक विशाल पुस्तकालय, एक ई-लाइब्रेरी, सम्‍मेलन कक्ष और एक मल्टीमीडिया हॉल मौजूद है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.