थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकंद नरवणे ने कहा है कि पिछले वर्ष जनवरी से पूर्वी और उत्तरी सीमाओं पर सकरात्मक विकास हुआ है। नई दिल्ली में आज जनरल नरवणे ने कहा कि उत्तरी सीमा पर भारतीय सेना ने उच्च स्तर की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना चीन की सेना के साथ वार्ता की प्रक्रिया में शामिल रही। जनरल नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सेना ने सीमा पर मौजूदा स्थिति में एकतरफा बदलाव के चीन के प्रयास को करारा जवाब दिया है। सेना प्रमुख ने कहा कि उत्तरी सीमा पर ढांचागत विकास पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।
जनरल नरवणे ने कहा कि पश्चिमी सीमा पर ठिकानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी बढी है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास से बार-बार घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं।
नगालैंड में गोलीबारी की घटना पर सेना प्रमुख ने कहा कि इस बारे में जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 4 दिसम्बर को नगालैंड के ओटिंग में हुई गोलीबारी की घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
सेना प्रमुख ने ये भी कहा कि भारत की म्यामां सीमा पर असम राइफल्स के जवानों की तैनाती बढ़ाने की योजना है।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल… Read More
Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास… Read More
आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment