प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि इस मामले की जानकारी ट्विटर को दिये जाने के कुछ ही देर बाद ट्विटर हैंडल का नियंत्रण फिर से प्रधानमंत्री कार्यालय के पास आ गया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि असुरक्षित अवधि के दौरान किए गए ट्वीट की अनदेखी की जानी चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल हैक हुआ
