Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जलवायु परिवर्तन पर जी-20 सम्मेलन के दूसरे सत्र में शामिल होंगे

आज जी-20 शिखर सम्‍मेलन का दूसरा और समापन दिवस है। जी-20 शिखर सम्मेलन में आज दो अलग-अलग सत्रों में राष्ट्रों के प्रमुख और अन्य नेता जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण और सतत् विकास विषयों पर चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन के मुद्दे पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। स्पेन के प्रधानमन्त्री और जर्मन चांसलर के साथ प्रधानमंत्री मोदी के द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है। रोम से आज ही प्रधानमंत्री विश्व नेताओं के जलवायु परिवर्तन से जुड़े सम्मेलन और 26 में भाग लेने ग्लास्गो रवाना होंगे। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में 120 से ज्यादा देशों के प्रमुख शिरकत करेंगे। साथ ही ग्लास्गो में प्रधानमंत्री मोदी का ग्लोबल ग्रीन ग्रीड्, इनीसियेटिव के शुरुआत का भी कार्यक्रम है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.