लोकसभा की तीन और 13 राज्यों के 29 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ।
मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में 59.02 प्रतिशत मतदान हुआ। उधर, विधानसभा के जोबट निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में 50.90 प्रतिशत, पृथ्वीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 76 दशमलव शून्य-पांच प्रतिशत और रायगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 66.66 प्रतिशत मतदान हुआ। मध्य प्रदेश में कुल मिलाकर शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक वोट डाले जाने की खबर है।
बिहार में तारापुर और कुशेश्वरअस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में लगभग 49 दशमलव पांच-नौ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। दोनों नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
मेघालय में विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनाव के लिए वोट डाले गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खरकोंगोर ने शिलांग में बताया कि शाम पांच बजे तक सभी तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि अभी 20 मतदान केन्द्रों से अंतिम आंकड़े प्राप्त होने हैं।
हरियाणा में ऐलानाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शाम तक 78 प्रतिशत मतदान होने की खबर है, लेकिन अंतिम आंकड़ा बदल सकता है, क्योंकि शाम छह बजे कुछ मतदाताओं को मतदान केन्द्रों के भीतर अपना वोट डालना था। इस सीट के लिए बहुकोणीय मुकाबला है। इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय चौटाला लगातार चौथी बार जीत का प्रयास कर रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी ने गोबिन्द कांडा और कांग्रेस ने पवन बेनीवाल को उम्मीदवार बनाया है। 16 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव में हैं।
महाराष्ट्र के नांदेड जिले में डेगलूर-बिलोली विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आज मतदान कराया गया। शाम पांच बजे तक करीब 61 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के जितेश रावसाहिब अंतापुरकर और भारतीय जनता पार्टी के सुभाष सबणे बीच है।
तेल्रंगाना में हुजुराबाद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का मतदान आज शाम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक 76 प्रतिशत मतदान की खबर है। करीब 30
उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य राजनीतिक दलों में टीआरएस, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला है।
नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के उम्मीदवार एस. केओशु यिमचुंगर पहले ही शमातोर-चेस्सोर विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment