आज जी-20 शिखर सम्मेलन का दूसरा और समापन दिवस है। जी-20 शिखर सम्मेलन में आज दो अलग-अलग सत्रों में राष्ट्रों के प्रमुख और अन्य नेता जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण और सतत् विकास विषयों पर चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन के मुद्दे पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। स्पेन के प्रधानमन्त्री और जर्मन चांसलर के साथ प्रधानमंत्री मोदी के द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है। रोम से आज ही प्रधानमंत्री विश्व नेताओं के जलवायु परिवर्तन से जुड़े सम्मेलन और 26 में भाग लेने ग्लास्गो रवाना होंगे। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में 120 से ज्यादा देशों के प्रमुख शिरकत करेंगे। साथ ही ग्लास्गो में प्रधानमंत्री मोदी का ग्लोबल ग्रीन ग्रीड्, इनीसियेटिव के शुरुआत का भी कार्यक्रम है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...