प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में टीम जी-20 के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे। बातचीत के बाद रात्रि भोज होगा। इस बातचीत में लगभग 3000 लोग भाग लेंगे, जिन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान दिया है। इसमें विशेष रूप से वे लोग शामिल होंगे जिन्होंने शिखर सम्मेलन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों के सफाई कर्मी, ड्राइवर, वेटर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इस बातचीत में विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...