पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज गिरावट देखी गई, क्योंकि राज्यों ने वैट में कटौती की घोषणा की थी। ईंधन की दरों में कटौती में कई राज्य केंद्र सरकार के प्रयासों में शामिल हुए हैं। तीन नवंबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में पांच रुपये और डीजल पर दस रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।
कीमतों में कमी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 103 रुपये 97 पैसे और डीजल 86 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत घटकर 109 रुपये 98 पैसे और डीजल की कीमत 94 रुपये 14 पैसे प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104 रुपये 67 पैसे और डीजल 89 रुपये 79 पैसे का हो गई है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101 रुपये 40 पैसे और डीजल की कीमत 91 रुपये 43 पैसे हो गई है। ईंधनों के उत्पाद शुल्क में बुधवार को की गई कमी की घोषणा अब तक की सबसे बड़ी कटौती है।