Categories: News-Headlines

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ओपन एकरेज लाइसेंसिंग कार्यक्रम निविदा चरण-VI लॉन्च किया

मार्च 2016 में लचीले हाइड्रोकार्बन अन्वेषण और लाइसेंसिंग नीति (एचईएलपी) के लागू होने से भारत में खोजे गए ब्लॉकों की नीलामी के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। इसने उत्पादन साझेदारी दौर से राजस्व साझेदारी व्यवस्था में लाने का काम किया है। ओपन एकरेज लाइसेंसिंग प्रोग्राम (ओएएलपी) ने संभावित निवेशकों को अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) जमा करके अपनी पसंद के ब्लॉक तैयार करने की स्वतंत्रता की पेशकश की है। ईओआई विंडो साल भर खुली रहती है और निवेशकों को समय-समय पर बोली का दौर शुरू होने का इंतजार करना पड़ता है। तीन नीलामी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, सरकार ने फरवरी 2019 में एचईएलपी के दायरे में और नीतिगत सुधारों को अधिसूचित किया। इसका उद्देश्य ‘राजस्व’ से ‘उत्पादन’ बढ़ाने की अधिकतम सीमा तक ले जाना था। इसके साथ ही अधिक पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। निविदा चरण- VI आगे की संशोधित नीति और संशोधित मॉडल बोली दस्तावेजों के तहत किया जा रहा है।

सरकार ने 14 जनवरी, 2020 को 19,789 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के 11 ईएंडपी ब्लॉकों के लिए ओएएलपी निविदा चरण-V लॉन्च किया और 17 नवंबर, 2020 को सभी ब्लॉकों को जीतने वाले बोलीदाताओं को आवंटन का काम पूरा किया था। कोविड-19 महामारी के बावजूद, बोली के काम को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और बोलीदाताओं को ब्लॉक प्रदान किए गए।

30 जुलाई 2021 को नई दिल्ली में आयोजित ईएंडपी निवेशक बैठक में, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने घोषणा कि थी कि ओएएलपी निविदा चरण-VI जल्द ही शुरू किया जा रहा है और मजबूत भारतीय ऊर्जा विकास क्षेत्र में भाग लेने के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आमंत्रित किया गया।

ईएंडपी गतिविधियों के तेजी से पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए, सरकार ने अब 6 अगस्त, 2021 से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के लिए ओएएलपी निविदा चरण-VI शुरू किया है। इस चरण में लगभग 35,346 वर्ग किमी के क्षेत्रफल के साथ कुल 21 ब्लॉक निवेशकों को ऑफर किए जा रहे हैं। बोलीकर्ता 6 अगस्त, 2021 से शुरू होने वाले ऑनलाइन ई-बोली-प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से अपनी बोलियां जमा करा सकते हैं। बोली जमा करने की अंतिम समय सीमा 6 अक्टूबर, 2021 को 12 बजे तक है। कोविड-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, बोलीदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जरूरी बोली दस्तावेज जमा करने की अनुमति दी गई है। सफल बोलीदाताओं को इन ब्लॉकों को आवंटन का काम नवंबर 2021 के अंत तक होने की उम्मीद है।

ओएएलपी चरण-VI के तहत 21 ब्लॉक 11 सेडिमेंटरी बेसिन में फैले हुए हैं और इसमें पंद्रह ऑनलैंड ब्लॉक, चार शैलो वाटर ब्लॉक और दो अल्ट्रा डीप वाटर ब्लॉक शामिल हैं। श्रेणी के अनुसार, श्रेणी- I बेसिन में 12 ब्लॉक, श्रेणी-II बेसिन में 4 और श्रेणी-III बेसिन में 5 ब्लॉक हैं।

यह उम्मीद की जाती है कि यह बोली दौर VI लगभग 300-400 मिलियन अमरीकी डॉलर का अन्वेषण कार्य करने में मदद करेगा। 156,580 वर्ग किमी का क्षेत्र ओएएलपी निविदा चरण (I से V) के तहत पहले ही दिए जा चुके हैं। निविदा चरण-VI में और 35,346 वर्ग किमी जोड़ने की उम्मीद है। इससे एचईएलपी के तहत कुल खोज के लिए क्षेत्रफल 191,926 वर्ग किमी तक पहुंचने की उम्मीद है।

एचईएलपी के बारे में

हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन एंड लाइसेंसिंग पॉलिसी (एचईएलपी), जो रेवेन्यू शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर काम करती है, भारतीय एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन (ईएंडपी) सेक्टर में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह आकर्षक और सरल शर्तों के साथ आता है जैसे कम रॉयल्टी दरें, कोई तेल उपकर नहीं, विपणन और मूल्य निर्धारण स्वतंत्रता, वर्ष भर बोली लगाने की छूट, निवेशकों को अपनी रुचि के ब्लॉक बनाने की स्वतंत्रता, पारंपरिक और गैर-परंपरागत दोनों हाइड्रोकार्बन संसाधनों को कवर करने के लिए एक एकल लाइसेंस, खोज की अनुमति पूरी अनुबंध अवधि के दौरान और एक आसान, पारदर्शी और तेज बोली लगाने देने की प्रक्रिया। निविदा चरण-IV के उदार नीति और शर्तों के तहत किया जा रहा है, जो श्रेणी I बेसिन में प्रतिबद्ध कार्य कार्यक्रम के लिए अधिकतम उत्पादन पर केंद्रित है और कम खोजे गए श्रेणी II और III बेसिन के लिए कोई राजस्व हिस्सेदारी बोली की आवश्यक नहीं है।

अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) जमा करने का 10वां चक्र हाल ही में 31 जुलाई, 2021 को बंद हो गया है, जिसमें सक्रिय निवेशक भागीदारी है और 11वां चक्र वर्तमान में ईओआई जमा करने के लिए 30 नवंबर, 2021 तक खुला है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.