Categories: News-Headlines

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर को ड्रोन के इस्तेमाल की मंजूरी दी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) भुवनेश्वर को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 से सशर्त छूट दी है। इस छूट से संस्थान को ड्रोन का इस्तेमाल करके, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों के हवाई सर्वेक्षण और फोटोग्रामेट्री की मंजूरी मिली है।

राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के लिए ड्रोन संचालन हेतु मंजूर किए गए स्थलों में भुवनेश्वर स्थित राजा-रानी मंदिर और लिंगराज मंदिर शामिल हैं। यह छूट मंजूरी की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिए वैध है और यह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के नियमों और शर्तों के अधीन होगी।

इस महीने के शुरुआत में, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय (डीयूएलबी) को भी अमृत (अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन) शहरों के विकास और हिसार, पंचकुला एवं अंबाला शहरी क्षेत्रों की संपत्ति कर सर्वेक्षण के उद्देश्य से डेटा अधिग्रहण, मानचित्रण और वेब-आधारित जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) प्लेटफॉर्म के कार्यान्वयन के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी थी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.