मौद्रिक नीति समिति की बैठक के समापन पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक वक्तव्य में कहा है कि सभी क्षेत्रों में रिकवरी असमान बनी हुई है और सभी नीति निर्माताओं के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिरता के संरक्षण पर हमारा ध्यान जारी है और इस समय सर्वोच्च प्राथमिकता स्थिरता के साथ-साथ एक सतत विकास पथ के साथ एक टिकाऊ वसूली सुनिश्चित करना है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कोविड अनुकूल नियमों का पालन करते हुए दूसरी लहर को कम करना है और टीकाकरण अभियान को तेज करके तीसरी संभावित लहर से निपटने में सक्षम होना।
गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महामारी की शुरुआत के बाद, रिजर्व बैंक ने इसके प्रभाव को कम करने के लिए 100 से अधिक उपायों की घोषणा की है। हमारा प्रयास उन उपायों की निगरानी जारी रखना होगा जो अभी भी चल रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे सभी उपायों का लाभ लक्षित हितधारकों तक पहुंचे।
आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया
भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समिति ने बैंक की प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंकों को उधार देने की रेपो दर चार प्रतिशत ही बनी रहेगी। अन्य प्रमुख ब्याज दरों रिवर्स रेपो दर, बैंक दर, एमएसएफ और एसएलआर में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment