भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समिति ने बैंक की प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंकों को उधार देने की रेपो दर चार प्रतिशत ही बनी रहेगी। अन्य प्रमुख ब्याज दरों रिवर्स रेपो दर, बैंक दर, एमएसएफ और एसएलआर में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
मौद्रिक नीति समिति ने टिकाऊ आधार पर विकास को पुनर्जीवित करने और कोविड के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक समायोजन को जारी रखते हुए पांच – एक के बहुमत से यह फैसला लिया।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक वक्तव्य में कहा है कि बैंक वित्त वर्ष 2022 में सकल घरेलू उत्पाद दर नौ दशमलव पांच प्रतिशत और वर्ष 2021-22 में उपभोक्ता सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर पांच दशमलव सात प्रतिशत रहने के अनुमान को बरकरार रखा है।
उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति समिति की उम्मीद के अनुरूप जून में आर्थिक गतिविधियां व्यापक स्तर पर बढ़ी हैं और अर्थव्यवस्था कोविड की दूसरी लहर के प्रभाव से उबर रही है, हालांकि मुद्रास्फीति पर दबाव से चिंता बनी हुई है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment