पूर्व-मध्य रेलवे ने बिहार में आज से लम्बी दूरी की रेलगाडियों का संचालन फिर शुरू कर दिया है। राजेन्द्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और राजेन्द्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का संचालन फिर शुरू होने से पटना में फंसे यात्रियों को बडी राहत मिली है। अग्निपथ योजना के विरोध के कारण 17 जून से दिल्ली जाने वाली यात्री रेलगाडियां रद्द कर दी गई थीं। पूर्व-मध्य रेलवे ने एहतियात के तौर पर आज दो सौ 43 रेलगाडियां रद्द कर दी हैं। इस बीच, स्थिति में सुधार को देखते हुए राज्य के बीस जिलों में इंटरनेट सेवा आज फिर से शुरू हो गई।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...