Categories: News-Headlines

पीयूष गोयल ने तीसरे वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन और पुरस्कार समारोह को संबोधित किया

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) भारत की विकास यात्रा में सहायक के रूप में कार्य करेगा और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा: पीयूष गोयल
सरकार एआई का उपयोग अपने काम करने के तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए कर रही है: पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कहा कि एआई तकनीक के साथ ‘मेक इन इंडिया‘ पहल भारत को विश्व की फैक्ट्री बनने में सक्षम बनाएगी
एआई का उपयोग पीएमजीकेवाई के तहत निर्धनों को प्रभावी ढंग से खाद्यान्न वितरण करने, उचित मूल्य की दुकानों के कार्यों की जांच करने, निर्धनों की आवश्यकताओं की पहचान में सहायता करने के लिए किया जा रहा है: पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने युवाओं से समाज को सशक्त बनाने के लिए एआई प्रौद्योगिकियों के दोहन के नए तरीकों का पता लगाने के लिए आग्रह किया
पीयूष गोयल ने तीसरे वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन और पुरस्कार समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि अगर भारत वास्तव में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा रखता है, जैसाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2022 को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा था, तो कृत्रिम बुद्धिमत्ता देश को उस गंतव्य तक पहुंचाने तथा देश के प्रत्येक नागरिक के लिए समृद्धि लाने में सहायता करेगी। वह वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन और पुरस्कार समारोह के तीसरे संस्करण को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उद्धृत करते हुए कि “कोई भी समाज जो नवाचार नहीं करता है, उसका विकास रुक जाता है” पीयूष गोयल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता सचमुच भारत की विकास यात्रा में सहायक के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक के साथ ‘मेक इन इंडिया‘ पहल भारत को विश्व की फैक्ट्री बनने में सक्षम बनाएगी और विश्व को उपकरण तथा प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने में सहायता कराएगी। उन्होंने कहा कि देश में उपलब्ध विशाल प्रतिभा समूह निश्चित रूप से एआई को आर्थिक गतिविधि के प्रत्येक सेक्टर में ले जाने के लिए नए-नए तरीकों की खोज में सहायता करेगा। पीयूष गोयल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की वर्षों से देश के वैज्ञानिक समुदाय के प्रयासों की सहायता करने और विशेष रूप कोविड के चुनौतीपूर्ण समय में उनके अद्भूत कार्य के लिए सराहना की।

पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार एआई का उपयोग अपने काम करने के तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए कर रही है। उन्होंने यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूलिप) का उदाहरण प्रस्तुत किया जो देश के पूरे लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम में सुधार लाने के लिए एआई का लाभ उठा रही है। इसी प्रकार, पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, जिनका लक्ष्य हमारी अवसंरचना का विकास करना, ओएनडीसी जिसका लक्ष्य ई कॉमर्स का लोकतंत्रीकरण करना, जीईएम जिसने सरकारी खरीद के लिए उल्लेखनीय प्रभाव सृजित किया है, जैसी सारी पहलें दक्षता लाने तथा सेवाओं की बेहतर प्रदायगी के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लाभ उठा रही हैं।

एआई के उपयोग की विस्तार से चर्चा करते हुए, पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार की एक प्रमुख पहल ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना‘ 80 करोड़ लोगों को अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कोविड महामारी के दौरान आरंभ की गई थी, यह योजना भी जरुरतमंदों की सहायता करने और लाभार्थियों की व्यवहार पद्धतियों को समझने तथा उचित मूल्य की दूकानों के निष्पादन के बारे में फीडबैक प्राप्त करने के लिए कई प्रकार से एआई का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि एआई इसका आकलन करने में मदद करती है कि कौन सी दूकानें प्रभावी तरीके से काम कर रही हैं तथा लाभार्थियों को अच्छी सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि एक राष्ट्र एक राशन कार्ड (ओएनओआरसी) एआई का उपयोग करता है और हमारे प्रवासी कार्यबल की गतिशीलता पैटर्न का विश्लेषण करने में हमारी सहायता कर सकता है।

पीयूष गोयल ने टिप्पणी की कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्रांति यहां स्थायी रूप से रहेगी और कहा कि उद्योग, स्टार्टअप्स, इनक्यूबेटर्स तथा शिक्षा क्षेत्र के सार्थक योगदान के साथ, भारत विश्व भर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्रांति के हब के रूप में उभरेगा। उन्होंने युवाओं से अनुसंधान की भावना पैदा करने तथा हमारे दिन प्रतिदिन के जीवन में समृद्धि लाने के लिए एआई प्रौद्योगिकीयों का उपयोग करने के लिए विभिन्न तरीकों से सोचने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे इसकी खोज करने को कहा कि एआई किस प्रकार किसानों, मछुआरों के जीवन तथा एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

तीसरे एआई सम्मेलन का आयोजन एआईसीआरए द्वारा किया गया है तथा सरकार की साझीदारी में रक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कृषि, स्मार्टसिटी, गतिशीलता तथा शिक्षा के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसका लक्ष्य एक रूपरेखा तैयार करना है कि किस प्रकार एआई इकोसिस्टम तथा स्टार्टअप्स का उपयोग समाज के लाभ के लिए किया जा सकता है। तीसरे वार्षिक सम्मेलन ने उस संवादहीनता को खत्म करने के लिए, जिनमें कई हितधारक कार्य करते रहे हैं और हमारे समाज के प्रमुख सेक्टरों के लिए प्रौद्योगिकीय समाधान खोजने के लिए बहुविषयक समूह गठित किए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.