भारतीय स्वापक नियंत्रण ब्यूरो-एनसीबी ने भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में कोच्चि तट पर ईरान की एक मछली पकड़ने वाली नौका की जांच के दौरान अफगान मूल की दो सौ किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की इस खेप की कीमत लगभग 12 सौ करोड़ रुपए आंकी गई है। चालक दल के सभी छह सदस्य ईरानी नागरिक हैं, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। एनसीबी के उप महानिदेशक (संचालन), संजय कुमार सिंह ने कोच्चि में बताया कि जब्त की गई हेरोइन दो सौ पैकेट्स में मिली है। ये ड्रग्स अफगानिस्तान से पाकिस्तान ले जाई गई और फिर वहां से एक ईरानी मछुवा नौका पर लाद दी गईं। पाकिस्तान के ड्रग्स सरगना हाजी सलीम का नेटवर्क नशीली दवाओं की इस तस्करी में शामिल है। इस खेप को आगे एक श्रीलंकाई नौका तक पहुंचाया जाना था। उन्होंने कहा कि इसका एक हिस्सा भारतीय तटों तक पहुंच गया होगा। पिछले कुछ वर्षों में अरब सागर और हिंद महासागर के रास्ते भारत में अफगान हेरोइन की तस्करी तेजी से बढ़ी है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment