अहमदाबाद (गुजरात): पीएम नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।