पिछले 24 घंटों में 34,113 नए मामले सामने आए, जबकि 91,930 मरीज के ठीक हुए

पिछले 24 घंटों में 34,113 नए मामले सामने आए, जबकि 91,930 मरीज के ठीक हुए

पिछले 24 घंटों में 11.66 लाख से अधिक (11,66,993) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 172.95 करोड़ (1,72,95,87,490) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,93,87,689 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 91,930 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,16,77,641 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.68 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 34,113 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 4,78,882 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.12 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,67,908 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 75.18 करोड़ (75,18,03,766) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.99 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.19 प्रतिशत है।

Related posts

Leave a Comment