पापुआ न्‍यू गिनी में एक विनाशकारी भूस्‍खलन में लगभग 670 लोगों की मृत्यु हो गई

पापुआ न्‍यू गिनी में एक विनाशकारी भूस्‍खलन में लगभग 670 लोगों की मृत्यु हो गई

पापुआ न्‍यू गिनी में एक विनाशकारी भूस्‍खलन में लगभग 670 लोगों की मृत्यु हो गई। इस आपदा से एंगा प्रांत के काओकलम के दूरदराज का गांव प्रभावित हुआ है। यह गांव राजधानी पोर्ट मोरेस्‍बी से लगभग 600 किलोमीटर पश्चिमोत्‍तर में स्थि‍त है। यह भूस्‍खलन शु्क्रवार को स्‍थानीय समय के अनुसार तडके तीन बजे हुआ।

पापुआ न्‍यू गिनी में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन -आईओएम के प्रमुख सेरहान एक्टोप्राक ने बताया कि देश के एंगा प्रांत में आए भूस्‍खलन का विनाशकारी प्रभाव कल्‍पना से कहीं अधिक था। इस भूस्‍खलन में 150 से अधिक घरों के दब जाने की आशंका है।

Related posts

Leave a Comment