पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान-टीटीपी ने पूर्ण मंत्रिमंडल के साथ अपनी सरकार की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान की संप्रभुता को सीधे चुनौती देते हुए टीटीपी ने अपने गुट को रक्षा, न्यायपालिका, सूचना, राजनीतिक मामले, आर्थिक मामले, शिक्षा, फतवा जारी करने वाले प्राधिकरण खुफिया विभाग और निर्माण विभाग जैसे विभिन्न मंत्रालयों में विभाजित कर नयी नियुक्तियों की घोषणा की है। सूत्रों के अनुसार टीटीपी ने उन इलाकों को दो प्रान्तों में विभाजित किया है जहां उसका नियंत्रण कमजोर है या फिर पाकिस्तान के साथ उसका विवाद है। पिछले महीने टीटीपी ने पाकिस्तान के साथ अपने संघर्ष विराम समझौते को औपचारिक रूप से समाप्त कर लिया था।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या स्टूडेंट मूवमेंट ऑफ पाकिस्तान अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय विभिन्न इस्लामी सशस्त्र उग्रवादी गुटों का प्रमुख संगठन है। पाकिस्तानी सेना का सामूहिक विरोध करने के उद्देश्य से वर्ष 2007 में यह उग्रवादी गठबंधन बना था। टीटीपी, पाकिस्तान के कबायली इलकों और खैबर पख्तूनख्वां प्रांत से पाकिस्तान के नियंत्रण को समाप्त करना चाहता है और पूरे पाकिस्तान में शरियत को सख्ती से लागू करना चाहता है। टीटीपी नेताओं का खुले आम कहना है कि उनका गुट पाकिस्तान में इस्लामी खलीफा की स्थापना करना चाहता है और इसके लिए पाकिस्तानी सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment