दुनिया भर में वर्ष 2023 का स्वागत उल्लास और उमंग के साथ किया गया है। नए वर्ष का जश्न सबसे पहले किरीबाती में मनाया गया। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टॉवर से आतिशबाजी की गई। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी शहर में हार्बर ब्रिज और ओपरा हाउस से पटाखों का मनमोहक नजारा दिखा। हांगकांग में विक्टोरिया हार्बर से भी आतिशबाजी की गई। उधर, जापान की राजधानी तोक्यो में लोगों ने गुब्बारे छोड़ें। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में लोगों ने फोन की रोशनी से 2022 को विदाई दी। रूस में राष्ट्रपति पुतिन ने सैनिकों के साथ नए साल का स्वागत किया। वहीं युद्धग्रस्त यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देशवासियों को संघर्ष के उनके जज्बे के लिए धन्यवाद दिया।
संयुक्त अरब अमारात की राजधानी आबूधाबी में पटाखों से चार सौ 52 पाइरो ड्रोन और 15 हजार नैनों लाइट्स का भव्य प्रदर्शन किया गया। दुबई में दुनिया के सबसे उंचे भवन बुर्ज खलीफा में भी जबरदस्त आतिशबाजी से नववर्ष का अभिनंदन हुआ। मिस्र की राजधानी काहिरा में कई स्थानों पर खूब पटाखे चलाए गए। सिंगापुर में प्रसिद्ध मैरीना बे होटल में भी भरपूर आतिशबाजी हुई। ताईवान की राजधानी में ताइपे-101 भवन में पटाखों से आकाश जगमगा उठा। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चाओ फ्राया नदी पर भी मध्य रात्रि को आतिशबाजी का नजारा विहंगम था। एथेंस, बार्सिलोना, नैरोबी और कई अन्य शहरों से भी नए साल का जश्न मनाने की खबरें आ रही हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment