पाकिस्तान में आज सुबह बलूचिस्तान के विभिन्न स्थानों पर आए भूकंप से बीस लोगों की मौत हो गई और तीन सौ अन्य घायल हो गए। आज तड़के तीन बजकर बीस मिनट पर झटके महसूस किए गए। बलूचिस्तान में क्वेटा, सिबी, हरनाई, पिशिन, किलासैफुल्ला चमन, जियारत और जोब में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर पर भूकंप की तीव्रता पांच दशमलव नौ मापी गई। भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप का केन्द्र हरनाई के पास 15 किलोमीटर गहराई में स्थित था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान हरनाई जिले में हुआ है। बचाव और राहत अभियान जारी है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...