Categories: News-Headlines

पाकिस्तान: बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग बम विस्फोटों में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग मारे गए और 20 अन्य लोग घायल हो गए

पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग बम विस्फोटों में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम तीन लोग मारे गए और 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि पहली घटना में, कल शाम बलूचिस्‍तान के क्वेटा जिले के कुचलक इलाके में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

दूसरी घटना में, कल खुजदार शहर में उमर फारूक चौक के पास एक बाजार में हुए बम विस्फोट में दो लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। विस्फोट उस समय हुआ, जब ईद की ख़रीदारी के लिए बाज़ार में महिलाओं और बच्चों सहित भीड़ थी।

इन घटनाओं की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। हाल के हफ्तों में, बलूचिस्तान में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है, जिसमें सुरक्षा-बलों और उनके ठिकानों को भी ख़ुलेआम निशाना बनाया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

8 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

10 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

12 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

12 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.