पाकिस्‍तान ने आज ईरान के सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए

पाकिस्‍तान ने आज ईरान के सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किएमंगलवार को ईरान ने पाकिस्‍तान में सुन्‍नी आतंकी गुट जैश-अल-अद्ल पर हवाई हमले किए थे।

पाकिस्‍तान ने आज ईरान के सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। ईरान के एक अधिकारी के अनुसार हमले में चार बच्चों और तीन महिलाओं सहित कम से कम सात लोग मारे गए हैं।

एक दिन पहले ही पाकिस्‍तान ने ईरान को अकारण हमला करने पर गंभीर परिणामों की चेतावनी दी थी। पाकिस्‍तान के सैन्‍य सूत्र ने दावा किया है कि ईरान में बलूचिस्‍तान के आतंकी गुटो- बलूचिस्‍तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्‍तान लिबरेशन आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया गया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्‍तानी सेना ने ईरान में कई अन्‍य स्‍थानों पर भी हमले किए।

मंगलवार को ईरान ने पाकिस्‍तान में सुन्‍नी आतंकी गुट जैश-अल-अद्ल पर हवाई हमले किए थे। इस हमले में दो बच्‍चे मारे गए थे और कई अन्‍य घायल हुए थे।

कल दावोस में विश्‍व आर्थिक फोरम की वार्षिक बैठक में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर-अब्‍दुल्लियान ने कहा कि हवाई हमले में किसी भी पाकिस्‍तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया, यह हमला जैश-अल-अद्ल के सदस्‍यों को लक्षित करके किया गया था। पाकिस्‍तान ने जवाबी प्रतिक्रिया में ईरान के राजदूत को पाकिस्‍तान लौटने से रोक दिया है।

Related posts

Leave a Comment