पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को 31 साल की सजा सुनाई।
जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को आतंकवाद के दो और मामलों में 31 साल की सजा सुनाई गई है। पाकिस्तानी की मीडिया के हवाले से इस बात का दावा किया गया है।
हाफिज सईद को इससे पहले भी टेरर फंडिंग के पांच मामलों में 36 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।
मालूम हो कि मुंबई में वर्ष 2008 में हुए हमले के लिए जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के नेतृत्व वाला लश्कर-ए-तैयबा जिम्मेदार था।
इस हमले में छह अमेरिकी लोगों के साथ 166 लोगों की मौत हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने सईद को वैश्विक आतंकी घोषित किया था। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषित कर रखा है।