पश्चिम बंगाल में कोविड के मामलों में जारी गिरावट को देखते हुए सरकार ने आज से कडे प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया

पश्चिम बंगाल में कोविड के मामलों में जारी गिरावट को देखते हुए सरकार ने आज से कडे प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया

पश्चिम बंगाल में कोविड के मामलों में जारी गिरावट को देखते हुए सरकार ने आज से कडे प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया है। हालांकि लॉकडाउन तीस जून तक जारी रहेगा।

राज्‍य सरकार ने कल से सरकारी कार्यालयों को 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दी है। आई टी कम्‍पनियां 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खोली जाएंगी। बाजार सुबह एक घंटा अधिक समय तक खोले जाएंगे, जबकि शॉपिंग मॉल और रेस्‍तरां दिए गए निर्धारित समय तक खोले जाएंगे। पार्कों को भी सुबह कुछ समय के लिए खोला जाएगा और टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। शिक्षण संस्‍थान, स्‍पा और जिम बंद रहेंगे। स्‍टॉफ स्‍पेशल रेलगाडियों, स्‍वास्‍थ्‍य और आपातकालीन सेवा से संबंधित वाहनों के अतिरिक्‍त हर तरह का परिवहन प्रतिबंधित रहेगा।

Related posts

Leave a Comment