पश्चिम बंगाल में कोलकाता और आसपास के जिलों में मध्यम से मूसलाधार वर्षा हो रही है। कोलकाता में मौसम कार्यालय ने बताया है कि चक्रवाती हवाओं के बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से गंगेयी पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ने तथा आर्द्रता के कारण बारिश हुई है। तेज वर्षा से जल भराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उत्तर और दक्षिण चौबीस परगना, हावड़ा, हुगली तथा पूर्व मेदिनीपुर में भी कल रात से मूसलाधार वर्षा की खबर है। पूर्व मेदिनीपुर जिले में ईग्रा के भागबनपुर ब्लॉक में केलाघई नदी का तटबंध क्षतिग्रस्त होने से बड़े पैमाने पर हिस्सा डूब गया है। ईग्रा के उपमंडलीय अधिकारी ने आकाशवाणी को बताया कि एक लाख से अधिक लोगों को सात सौ राहत शिविरों में रखा गया है।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...