पश्चिमी जर्मनी में अतिवृष्टि और बाढ़ से उनचास लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस के अनुसार सबसे अधिक मौतें नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया और राइनलैंड-पैलेटि नेट राज्यों में हुई हैं। बाढ़ से इस क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था पर असर पडा है।
इस बीच, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आगामी दिनों में और वर्षा होने की संभावना है। आपात कर्मचारी लोगों को इन स्थानों से निकाल रहे हैं।
पश्चिमी जर्मनी में बारिश से संपत्ति का नुकसान हुआ है और बड़े पैमाने पर लोगों को अपने स्थानों से हटना पड़ा। कई मार्ग बंद कर दिए गए।