पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कोहरा जारी रहने की संभावना

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कोहरा जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले दो दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी रह सकती है। इसके बाद सर्दी में कमी आने के आसार हैं।

देश के विभिन्‍न भागों में घने कोहरे के कारण कई रेलगाड़ियाँ देरी से चल रही हैं। उत्‍तर रेलवे ने बताया कि दिल्‍ली आने वाली 33 रेलगाड़ियाँ आज एक से सात घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इनमें भुवनेश्‍वर-नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस, राजेन्‍द्र नगर-नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस, रीवा-आनंद विहार एक्‍सप्रेस, जम्‍मू तवी-अजमेर पूजा एक्‍सप्रेस और अन्‍य रेलगाड़ियां शामिल हैं। रेलवे ने लोगों से अनावश्‍यक यात्रा से बचने को कहा है।

Related posts

Leave a Comment