मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन शीत लहर जारी रहेगी। अगले तीन दिनों में देश के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भागों के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।
अगले 3 दिन मध्य और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वही अगले 5 दिनों में उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घंटों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार और दक्षिणी राजस्थान में तापमान 9 से 12 सेल्सियस के बीच रहा।
दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर अगले 4-5 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तरी भारत में शीत लहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण आज दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चलीं।
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment